Wednesday, 18 March 2015

पुलिसकर्मी से मारपीट कर नकदी छीन भागे बदमाश


police beaten के लिए चित्र परिणामबदमाश ने खुद को बताया मजिस्ट्रेट
19 March 2015
जयपुर। आम नागरिकों को लूटपाट के  साथ लूटपाट करने वाले बदमाश अब पुलिसकर्मियों के साथ भी लूटपाट करने लगे हैं। बगरू थाना इलाके में मंगलवार की शाम करीब एक दर्जन
बदमाशों ने मिलकर दो पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और लूटपाट कर भाग गए। इन बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों से मारपीट कर नकदी व अन्य सामान छीन कर ले गए। पीडि़त पुलिसकर्मियों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रोहितांश पुत्र किशनसिह और रफीक हाल कानि थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा ने बताया कि वह हरियाणा में  किसी मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिए जा रहे थे। इस दौरान टोल प्लाजा पर वह पर्ची कटवा ही रहा था। तभी पीछे स्विफ्ट डिलायर कार में  बैठे एक कथित मजिस्ट्रेट पूरण आया और मजिस्ट्रेट की तरह रौब जमाते हुए रास्ता रोकने की बात कहते हुए दोनों पुलिसकर्मियों से जमकर लूट की। उसी दौरान टोल प्लाजा के पास ही खड़े अन्य 8-10 अन्य बदमाशों ने दोनों से मारपीट कर 3700 रुपए,मोबाइल फोन छीन लिया। दोनों पीडि़त पुलिसकर्मियों ने बगरु थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस का मानना है कि बदमाशों की यह योजना सुनियोजित थी। पुलिस मामले में टोल पर लगे वीडियो फुटेज के आधार आरोपियों की धरपकड़ करने की कोशिशों में जुटी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates