19 March 2015
काउंटर टेररिज्म पर राजधानी जयपुर में आज से तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार आज से होटल मैरियट में आयोजित होगा। यह सेमिनार शनिवार तक चलेगा। सेमिनार में देश-विदेश के
जाने माने रक्षा विशेषज्ञ और जानकार व्याख्यान देंगे। अमेरिका, इटली, बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित कई देशों के 50 ये ज्यादा रक्षा विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, मनोहर पर्रिकर समेत कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे। सेमिनार में आतंकवाद से निपटने और रक्षा तंत्र को मजबूत करने जैसे कई मुद्दों पर मंथन होगा।
0 comments:
Post a Comment