जयपुर। राजधानी के झोटवाड़ा थाना इलाके में बुधवार की लो फ्लोर परिचालक को एक युवक से किराया मांगना महंगा पड़ गया। इस दौरान युवक ने अपने साथियों को बुलाकर परिचालक से मारपीट की साथ ही ईटीएम मशीन तोड़ दी और कैश छीनकर ले गये। जानकारी अनुसार कल दोपहर विद्याधर डिपो की बस सवारियों को लेकर आ रही थी इसी दौरान जोशी मार्ग के पास परिचालक ने बस में सवार एक युवक से किराया मांगा। इस पर युवक ने किराया देने से मना किया। इस पर दोनों में बहस हो गई और युवक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। थोड़ी देर बाद कुछ और युवक मौके पर पहुंच गये और रिचालक से मारपीट की। युवकों ने इस दौरान परिचालक की ईटीएम मशीन को तोड़ दिया और कैश को छीन कर फरार हो गये। घटना के संबंध में अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment