17 March 2015
अलवर। पुलिस ने पंचायत चुनावोंं में सरंपच पद के उम्मीदवार का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने वाले एक स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया है।
एनईबी थाना पुलिस ने जनवरी 2015 में हुए पंचायत चुनावों में ग्राम पंचायत मालाखेडा के सरपंच पद पर विजयी उम्मीदवार मायादेवी पत्नी रणधीर जाट ने फ र्जी दस्तावेज बनवाने का मामला पुलिस थाना एनईबी अलवर पर दर्ज हुआ।
पुलिस ने बताया कि मायादेवी द्वारा आशा पब्लिक स्कूल मीणा कॉलोनी बेलाका के संचालक खेमचंद पुत्र शिवासिंह जाति जाट निवासी बीजला थाना कठूमर के साथ अपने परिजनों के मार्फ त साठगांठ करके फर्जी आठवीं पास की अंकतालिका व अन्य प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव अधिकारी के समक्ष पेश किया तथा ग्राम पंचायत मालाखेडा की सरपंच निर्वाचित हुई। पुलिस जांच के बाद स्कूल संचालक को थाना एनईबी पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment