17 March 2015
जयपुर। प्रदेश में हुई ओलावृष्टि व वर्षा से फ सलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को कई जगह किसान सडक़ों पर उतर आए और रास्ते जाम कर दिए। बारां जिले के मण्डोला, गांव देवरीभान, दुर्जनपुरा में किसानों ने रास्ते जाम किए। मुख्यमंत्री राजे के गृह जिले झालावाड़ के ग्राम गेंहूखेड़ी, सलोतिया में भी किसानों ने प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया।
कोटा ग्रामीण के इटावा, बून्दी जिले के देईखेड़ा, करवर, कापरेन, आजन्दा में किसानों ने रास्ता जाम किए। बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ कस्बे में 400-500 किसानों ने प्रदर्शन कर सडक़ मार्ग जाम किया। इसके अलावा भरतपुर, बयाना, कुम्हेर, बारां जिला मुख्यालय, छबड़ा, मांगरोल, सीसवाली में किसानों ने प्रदर्र्शन कर उप जिला कलेक्टरों को ज्ञापन दिए। इसी प्रकार भारतीय किसान संघ ने जालोर, झुन्झुनूं, अजमेर में जिला कलेक्टर कार्यालयों पर धरना देकर जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे।
जोधपुर जिले के फ लौदी कस्बा भारतीय किसान संघ के आह्वान पर पूर्णतया बन्द रख रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसके अतिरिक्त बाप, लोहावट, औसियां, शेरगढ़, बिलाड़ा एवं पीपाड़ शहर में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर तहसीलदारों को ज्ञापन दिए
। वहीं आज भरतपुर जिले के हलैना में किसानों ने महापंचायत का आयोजन किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
0 comments:
Post a Comment