Monday, 16 March 2015

गिरफ्तारी की मांग क ो लेकर विधानसभा पर प्रदर्शन


17 March 2015
जयपुर।
महेशनगर थाना इलाके में डेढ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने विधानसभा पर हत्या प्रदर्शन कर आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मामले में पुलिसिया लापरवाही को लेकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष जताया।

गौरतलब है कि महेशनगर थाना इलाके में गत 28 जनवरी को एक विवाहिता रेणु यादव(22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस थाने में मृतका के भाई प्रकाश ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। परिजनों का आरोप है कि हत्या जैसे जघन्य अपराध का आरोपी मुकराम यादव अभी भी पुलिस पहुंच से दूर है। पुलिस मामले की जांच जारी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।

वो पल्सर पर घूम रहा है
मृतका रेणु के भाई प्रकाश ने बताया कि उसकी बहिन रेणु का विवाह 3 नम्वबर को मुकराम यादव के साथ हुआ था। शादी के एक महीने के बाद रेणु के पिता चतुर्थ श्रेणी के पद से रिटायर्ड हुए थे। तभी से मुकराम दहेज में रेणु को पेंशन के रुपए लाने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर आए दिन रेणु और मुकराम में झगड़ा होता था। प्रकाश का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मुकराम ने गला दबाकर रेणु की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। जबकि पीडि़त प्रकाश का आरोप है कि आरोपी विवाहिता को दहेज में दी पल्सर को लेकर घूमता है और घर पर ही रहता है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने प्रदर्शन करने के लिए आए लोगों को मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates