Tuesday, 17 March 2015

इनामी डकैत हथियार समेत गिरफ्तार


Image result for arrest
18 March 2015
धौलपुर। जिले के डांग क्षेत्र में दस्युओं की धरपकड के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दस्यु लटूर सिहं उर्फ  लटूरी राजपूत निवासी पिपरौन थाना बसेडी व गैंग के सदस्य रामनिवास मीणा निवासी लीलौटी थाना नादनपुर को मय हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक करौली योगेश यादव ने बताया कि मुखबिर के जरिए  सूचना मिली कि रारा साहपुर के पास क्रेशर पर कुछ हथियारबंद बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए घेरा डालकर  दो डकैतों को पकड़ लिया। इस दौरान तीन डकैत अन्धेरे का फ ायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए दस्यु लटूरी के कब्जे से एक पचफेरा 315 बोर मय 4 कारतूस जिन्दा और रामनिवास के कब्जे से एक फ रसा बरामद किया।
गिरफ्तार दस्यु लटूर सिहं और रामनिवास मीणा के विरूद्ध करौली, धौलपुर व उत्तर प्रदेश के कई थानों में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार, फि रौती, चौथवसूली, मारपीट के के दर्जनों मुकदमे दर्ज हंै। लटूरसिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 2 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates