18 March 2015
जयपुर। प्रदेश में असमय हुई ओलावृष्टि और वर्षा से फ सलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भी किसान सडक़ों पर उतर आए और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
भरतपुर जिले के हलैना, टोंक जिले के टोडारायसिंह, पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन, बाड़मेर जिले के बालोतरा, सिवाना, गुढ़ामालानी, समदड़ी, सेड़वा, रामसर में किसानों ने धरना और प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री राजे के नाम उप जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेे। हाड़ौती में कोटा जिले के सांगोद, बारां जिले के अन्ता में किसानों ने प्रदर्शन किए। करौली जिले के मण्डरायल में भी किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उप जिला कलेक्टरों को ज्ञापन दिया।
0 comments:
Post a Comment