Sunday, 15 March 2015

पुलिस ने किए 420 अपराधी गिरफ्तार

arrest के लिए चित्र परिणाम16 March 2015
जयपुर। पुलिस ने प्रदेशभर के जिलों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को पकडऩे के अंतर्गत चलाए गए अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह विभिन्न अपराधों में लिप्त 420 जनोंं को गिरफ्तार किया हैं।

इस सम्बन्ध में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियों कॉन्फ्रें सिग के जरिए महिलाओं के साथ छेड़छाड़, शराब तस्करी और अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले और अवैध हथियार रखने वालों पर  कार्रवाई करने के पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए थे।
पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते 10, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 80, जुआ व सट्टे खेलने वाले 258 और अवैध हथियार रखने वाले 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates