Sunday, 15 March 2015

पति के साथ शॉपिंग करने जा रही युवती का पर्स छीना

purse robbery के लिए चित्र परिणाम

16 March 2015
जयपुर। वैशालीनगर थाना इलाके में अपने पति के साथ जा रही विवाहिता के हाथों से पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पर्स में तीन हजार रुपए नकद, मोबाइल और दस्तावेज मौजूद थे।
घटना से स्तब्ध दंपती ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि स्वामीनारायण अपार्टमेंट गोविंदपुरी निवासी अंजना शर्मा ने शिकायत दी है कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर शॉपिंग के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में स्वामीनारायण मंदिर के पास एक बाइक सवार दो बदमाश उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। जब तक घटना समझ कर पीछा करते बदमाश ओझल हो गए। इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। उसके बाद थाने से पीसीआर मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates