21 March 2015
दौसा। बांदीकुई में एक विवाहिता ने अपनी अंतिम लीला समाप्त कर ली। महिला ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खाकर कर जान दे दी है। महिला ने यह कदम अपने पति के अवैध संबंधों के चलते उठाया है।
पुलिस ने बताया कि जहागीर निवासी अशोक की शादी राजपुरा बड़ा निवासी सुनिता के साथ हुई थी। जिसके बाद अशोक ने अपने बड़े साले की शादी एक बबीता नाम की लड़की के साथ करवाई और उस लड़की से अशोक के अबैध संबंध थे। दोनों की हरकतों से पूरा परिवार परेशान था। सुनिता के परिजनों का आरोप है कि अशोक ने बबीता को बहला फुसला कर उसका तलाक करवाया और अपने बडे भाई से कोर्ट मैरिज करवाई है। इसके बाद सुनिता रोज परेशान हुआ करती थी। मृतका के पुरिजनों ने बताया कि इसका विरोध करने पर उसे जहर देकर मार दिया गया है। महिला को शरीर में विषाक्त फैल जान के बाद दौसा जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया । जहां उपचार के चलते उसने दम तोड़ दिया।
0 comments:
Post a Comment