21 March 2015
भरतपुर। आगरा रोड स्थित चिकसाना क्षेत्र के खेमरा मोड़ के पास एक महिला को बस ने टक्कर मार दी। हादसे का शिकार हुई महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका का नाम गुड्ड़ी बताया जा रहा है। मृतका महिला बझेरा की निवासी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बझेरा निवासी गुड्डी (45) आश्रम में खाना बनाने का कार्य करती थी। शुक्रवार सुबह गांव चिकसाना से एक निजी स्कूल बस में सवार होकर अपने कार्य स्थल पर जा रही थी। खेमरा कला के पास बस रुकने पर महिला ने उतरने का प्रयास किया तो अचानक बस चालक ने बस चला दी। महिला अनियंत्रित होकर बस के पहिए के नीचे आ गई। घटना की सूचना मिलने पर अपनाघर आश्रम में खलबली मच गई और आश्रम के लोग एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का आरबीएम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment