Friday, 20 March 2015

ुकुएं में मिली युवक की लाश


मृतक के बंधे हुए थे हाथ, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
laash के लिए चित्र परिणाम21 March 2015
टोंक। जिले देवली थाना इलाके में शु्रकवार सुबह कुएं में एक युवक की हाथ-पैर बंधी लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गावड़ी गांव में बने कुएं में शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। स्थानीय लोगोंं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकला। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त धनश्याम (24) देवीलाल के रूप में हुई। मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत पानी के डूबने से हुई है किसी बदमाश युवक ने उसकी हत्या करने के लिए उसके हाथ-पैर बांधें और कुएं में फैंक कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates