परिवार को बनाया बंधक, 10 लाख नकद व सवा किलो सोना लूट कर ले गए बदमाश
बोलरों कार में आए थे आधा दर्जन बदमाश
21 March 2015
भरतपुर। जिले के हलैना थाना इलाके में बीती रात आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक पूर्व सरपंच के घर पर डकैती की वारदात को अन्जाम दिया है। बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर
परिवार के लोगों को बंधक बनाया फिर वहां से करीब 11 लाख रुपए नकद, सवा किलो सोना. चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकडऩे के लिए आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश देर रात करीब 1.45 बजे छत के रास्ते होकर पूर्व सरपंच बासुदेव वैश्य के घर में घुसे और हथियारों की नोंक पर बासुदेव के घरवालों को बंधक बना लिया। परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और घर से 11 लाख रुपए नकद, महिलाओं ने पहने हुए सोने-चांदी के जैवर, अलमारी और संदूक में रखे हुए अभूषण लेकर फरार हो गए। उसके जाने के बाद बासुदेव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बोलरों में सवार होकर आए थे बदमाश
बासुदेव के अनुसार डकैती के वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश उसके घर से दूर खड़ी एक बोलेरो में बैठकर फरार हो गए। उनका मामना है कि बदमाश इसी बोलेरो से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी बोलेरो से फरार हो गए। लेकिन पुलिस को मौके से
बोलेरो के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
10 मिनिट में दिया डकैती की वारदात को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश देर रात करीब 1.45 बजे वारदात को अंजाम देने के लिए घर में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद करीब 1. 55 बजे घर से फरार हो गए। बदमाशों ने केवल 10 मिनिट में इस वारदात को अंजाम दिया और जो कुछ भी उनके हाथ लगा उसे लेकर फरार हो गए।
घटना की लेकर व्यापारियों ने किया हलैना कस्बा बंद
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीण को इस वारदात का पता चला। उन्होंने हलैना कस्बा बंद करने का आह्वान कर दिया। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डकैतों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस ने डकैतों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामला शान्त करवाया।
0 comments:
Post a Comment