21 March 2015
जयपुर। रामगंज थाना इलाके मे अज्ञात महिला द्वारा अपनी नाजाइश पैदाइश छिपाने के लिए कचरे के ढेर में एक 6-7 महीने का भू्रण फेंक फरार होने का मामला सामने आया है।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भू्रण को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवराज सिंह उपनिरीक्षक ने बताया कि गुरुवार देर रात को थाने में किसी राहगीर ने फोन बताया कि थाना इलाके में स्थित तत्कालेश्वर पुरी कॉलोनी के पास एक कचरे मे ढेर में कपड़े में लिपटे किसी चीज को कुत्तों द्वारा नोच-नोच कर खाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा तो एक कपड़े में भू्रण था जिसे कुत्तो द्वारा नोचा जा रहा था। पुलिस ने भू्रण अपने कब्जे में लिया और एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात महिला ने अपनी पहचान छूपाने के लिए 6-7 महिने के नवजात शिशु (लड़का) को कचरे में फेंक फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment