Monday, 9 March 2015

कपड़े चुराने के आरोप में तीन महिलाए गिरफ्तार


arrest के लिए चित्र परिणाम10 March 2015
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में कपड़े की दुकान के सेल्समैन की सजगता से शातिर तीन महिला चोर पकड़ में आ गई। खरीदारी करने के बहाने दुकान घुसी तीनों महिलाओं ने नजर बचाकर दो साड़ी और तीन सलवार सूट चोरी कर लिए थे। बाद में तीनों को थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। कोर्ट में पेश करने बाद आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी निवासी परवेज इकबाल की जलमहल हॉस्पीटल के पीछे मॉर्डन बाजार के नाम से कपड़ों की दुकान है। यहां महिलाओं के कपड़े मिलते है। शनिवार दोपहर में तीन महिलाएं साड़ी खरीदने के लिए दुकान पर आई थी। दुकान के सेल्समैन उन्हें कपड़े दिखाने लग गया। इतने में नजर बचाकर तीनों महिलाओं ने दो साड़ी और तीन सलवार सूट अपने कपड़ों में छिपा लिए। कुछ देर बाद पसंद नहीं आने की बात कहकर जाने लगी। कपड़े समेट रहे सेल्समैन को कुछ कपड़े कम लगे तो उसने तुरंत तीनों महिलाओं को रोक लिया। दुकान मालिक के साथ उसने तीनों महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास चोरी के कपड़े मिल गए। इसके बाद दुकानमालिक ने डूगरजा कोटा निवासी संतोषी, कैलाशी व रूकमणी को थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates