Monday, 16 March 2015

एलआईसी की ‘जीवन लक्ष्य’ पॉलिसी का शुभारंभ


17 March 2015
जयपुर।
भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘जीवन लक्ष्य’ पॉलिसी को 11.03.2015 को लांच करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीटी कबुई ने कहा कि यह एक भागीदार, नान लिंक्ड योजना है जो सुरक्षा और बचत का संयोजन प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक की पॉलिसी की परिपक्वता से पूर्व दुर्भाग्यपूर्वक मृत्यु होने की स्थिति में इस पॉलिसी में सालाना आय उपलब्ध है जो कि परिवार, मुख्यत: बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होती है एवं परिपक्वता के समय एकमुश्त भुगतान का प्रावधान है।

एक वैकल्पिक लाभ के रूप में, इस योजना में अतिरिक्त् प्रीमियम के भुगतान पर एलआईसी दुर्घटना में मृत्यु और विकलांगता लाभ राइडर (एडी. एंड डीबी) प्रदान करती है। एलआईसी की नई टर्म एश्योरंस राइडर भी उपलब्ध है जो अतिरिक्त प्रीमियम के भुगतान पर पॉलिसीह लेते समय चुनना पड़ता है। यह राइडर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर टर्म एश्योरंस राइडर बीमा धन के बराबर अतिरिक्त राशि प्रदान करती है बशर्ते कि टर्म राइडर चालू स्थिति में हो। यह योजना 18 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र के लिए 13 से 25 साल की पॉलिसी अवधि चुनने के विकल्प के साथ उपलब्ध है। न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड 100000/- और आगे 10000/- के गुणांकों में उपलब्ध होगी। अधिकतम बेसिक मूल राशि के लिए कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी के अंतर्गत प्रीमियम भुगतान अवधि सीमित है, जहां प्रीमियम भुगतान पॉलिसी अवधि की तुलना में तीन साल कम है।
यह योजना तरलता आवश्यकता अनुरूप आसान ऋण की सुविधा का ख्याल भी रखती है। यह पॉलिसी निगम के लाभों में भाग लेगी और निगम के नियमों के अनुसार बोनस का भुगतान किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates