17 March 2015
जयपुर। गोनेर रोड पर लूनियावास स्टैंड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया।
चालक पिकअप को लेकर भाग गया, लेकिन लोगों को पीछा करते देख कुछ दूर जाकर पिकअप को छोडक़र भाग गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया, वहीं सेटेलाइट अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक गांव सिरोली गोनेर रोड निवासी राजू लाल (35) पुत्र कालू राम मीणा था। वह मजदूरी करता था। दोपहर में वह बाइक लेकर लूनियावास स्टैंड पर सब्जी लेने के लिए आया था। सब्जी लेकर बाइक पर वह कुछ दूर ही चला होगा, इतने में तेज रफ्तार से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। वहीं कुछ लोगों ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया। चालक पिकअप को साइड में खड़ी कर भाग गया।
0 comments:
Post a Comment