Monday, 16 March 2015

खलासी को टायर तले रौंद ट्रक खलक भागा



अमानुषिक हरकत से दंग रह गए लोग
17 March 2015
जयपुर।
विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में इंसानियत को तार-तार होते देख लोग स्तब्ध रह गए। जिस खलासी के साथ चालक दिन रात सफर करता था, उसकी मौत के बाद उसे छोडक़र भाग गया। जबकि खलासी की मौत भी चालक की लापरवाही के चलते हुई। ट्रक को पीछे करते समय सोमवार दोपहर खलासी चपेट मेंं आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस ने बताया कि मृतक पंजाब निवासी सतवीर (25) पुत्र प्रकाश था। वह ट्रक में खलासी का काम करता था। सोमवार को वह ट्रक में माल भरकर वीकेआई रोड नंबर दो स्थित एक फैक्ट्री में आया था। वापस जाने के लिए चालक ट्रक को पीछे लेे रहा था। इसी दौरान पीछे की ओर खड़ा खलासी सतवीर ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ट्रक को वहीं छोडक़र भाग निकला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को आगे कर शव को बाहर निकाला। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई, उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates