Monday, 16 March 2015

एएसआई पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार


17 March 2015
जयपुर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को करणी विहार थाने पर तैनात घूसखोर सहायक उप निरीक्षक  बनवारी लाल को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक



स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने एक मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें कार्रवाई करने की एवज में बनवारी लाल ने दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। परिवादी और घूसखोर के बीच आठ हजार रुपए में सौदा तय हुआ। ब्यूरो टीम जयपुर शहर द्वितीय ने सोमवार सुबह शिकायत का सत्यापन ट्रेप का आयोजन कर घुसखोर एएसआई बनवारी लाल को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates