Monday, 16 March 2015

स्वाइन फ्लू से दो युवतियों ने दम तोड़ा


17 March 2015
जयपुर।
स्वाइन फ्लू से राजधानी के एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन दो युवतियों की सोमवार को मौत हो गई। जबकि 16 नए पॉजिटिव रोगी मिले हैं। इस तरह स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 375 हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के टोंक रोड निवासी सब्बो(32) और पूजा(23) निवासी मथुरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच फ्लू के मू वायरस  के मौसम में आए बदलाव के बाद ज्यादा सक्रिय हो जाने की आशंका से आमजन दहशत में है। हालांकि चिकित्सा विभाग इससे होने वाली मौतों में कमी आने के संकेत दे रहा है। स्वाइन फ्लू से रविवार को भी दो महिलाएं दम तोड़ चुकी हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates