नेता प्रतिपक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक ने की जांच की मांग
17 March 2015
जयपुर। फसल खराबे के मसले पर हंगामे के बीच सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और कांग्रेस के सचेतक गोविंदसिंह डोटासरा की ओर से प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर कमेटी गठित करने और इसकी निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करने पर प्रतिपक्ष और सत्तापक्ष में गरमागरमी हो गई।
लक्ष्मणगढ़ विधायक ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से लाठीचार्ज के मामले की जांच को लेक
तीसरे दल और निर्दलीय विधायकों ने भी दिखाया आक्रामक रुख
विधानसभा की सोमवार की कार्यवाही के दौरान राजपा के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, गोलमा देवी और निर्दलीय हनुमान बेनीवाल ने भी फसल खराबे सहित दूसरे मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया। इस दौरान बेनीवाल ने बिजली के बिलों को मौजूदा फसल खराबे के घटनाक्रम के बाद किसानों पर दोहरी मार बताया और आवश्यकता के अनुसार किसानों को इसमें राहत की मांग की। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी किसानों को राहत देने की जोर-शोर से वकालत की।
विधानसभा के बाहर धरना व प्रदर्शन का दौर जारी
विधानसभा में फसल खराबे और दूसरे मुद्दों को लेकर हंगामा हो रहा है वहीं इसके बाहर उद्योग मैदान, स्टेच्यू सर्किल एवं मुख्य मार्गों पर भी सरकार के खिलाफ विभिन्न संगठनों की ओर से धरना व प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में राजस्थान बेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी संगठन की ओर से सोमवार को विधानसभा पर प्रदर्शन किया गया। राज्यभर से कला शिक्षक बाइस गोदाम सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए और हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। कला शिक्षकों ने सरकार से नौकरी की मांग की। संगठन पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार कई सालों से कला शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रही। उनकी मांग है कि सरकार जल्दी से जल्दी सेकंड और थर्ड ग्रेड के पद सृजित कर भर्ती जल्दी करे।
0 comments:
Post a Comment