दूर हु्रआ गतिरोध ,्र अब सदन में सरकार को घेरने की रणनीति
17 March 2015
जयपुर। राज्य विधानसभा में सत्ता पक्ष और मुख्य प्रतिपक्ष के कांग्रेस के बीच चल रहा गतिरोध सोमवार को दूर हो गया।कांग्रेस के 8 निलंबित विधायकों के और निर्दलीय विधायक हनुमान
बेनीवाल का निलंबन वापस होने पर उन्होंने आज फिर से सदन की कार्यवाही में भाग लिया। कांग्रेस की बैठक में निर्णय हुआ
राज्य विधानसभा में सोमवार सुबह नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की अध्यक्षता मेेंबैठक में पूरे राज्य में हुइ्र्र ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद होने के कारण उनकी मांगों को सदन में उठाने और गतिरोध दूर करने का निर्णय किया गया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए।
आज सदन की कार्यवाही में निलंबन रद्द होने पर सभी विधायकों ने चर्चा में भाग लिया और किसानों की मांगों को उठाया। उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में सदन में हंगामा कर रहे कांग्रेस के 8 और एक निर्दलीय विधायक को पिछले दिनों निलंंबित कर दिया गया था। हालांकि आज सुबह से ही कांग्रेस सदन में सरकार को घेरना चाहती थी, प्रश्नकाल शुरु होते ही प्रश्रकाल स्थगित करके फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में दो घंटे की चर्चा की घोषणा कर दी, जिसे बाद में एक घंटे और बढ़ा दिया गया। इस चर्चा में पक्ष- विपक्ष के सदस्यों ने भाग लिया।
0 comments:
Post a Comment