Monday, 16 March 2015

प्रीतम सिंह केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर


17 March 2015
जयपुर।
  राज्य के एक और आईएएस अधिकारी केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। आयुर्वेद विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रीतम सिंह केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार उनको कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य से बेहतरीन अफसरों का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है।  पूर्व में गए प्रमुख  अधिकारियों में सुनील अरोडा, राजीव महर्षि, मधुकर गुप्ता भी शामिल हैं।  इसी फेहरिस्त में अब प्रीतम सिंह भी प्रतिनियुक्ति पर चले गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates