20 March 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में बाइक सवार बाइक सवार दो युवक ज्वाला माता मंदिर के पास से चाकू की नोंक पर एक आरटीओ एजेंट का अपहरण कर ले गए। देर रात बदमाशों ने मारपीट कर पीडि़त को राजावास के पटककर फरार हो गए। इस संबंध में पीडि़त के भाई ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पवनपुरी बी चरण नदी निवासी रतन लाल सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें पीडि़त ने बताया कि उसके भाई नरेंद्र सिंह को बुधवार दोपहर दो बजे ज्वााला माता मंदिर के पास से बाइक सवार रवि सिंह और चंदन सिंह चाकू की नोंक पर बाइक पर बिठा कर ले गए। इसके बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के करीब सात घंटे बाद बदमाश युवक को राजावास के पास किसी सुनसान इलाके में मारपीट कर पटक गए। पीडि़त नरेंद्र स्थानीय लोगों की मदद से अपने घर तक पहुंचा। पीडि़त विद्याधर नगर स्थित आरटीओ में एजेंट है। दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों पक्षों की ओर करधनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
0 comments:
Post a Comment