Thursday, 19 March 2015

पेपर ाराब होने पर छात्र घर नहीं लौटा


20 March 2015
जयपुर। आमेर थाना इलाके के नांगल सुसावतान का रहने वाला एक छात्र पेपर ाराब होने पर डर के मारे घर नहीं लौटा। परीक्षा देने के बाद वह ट्रेन में बैठकर दौसा पहुंच गया। जहां रेलवे स्टेशन पर ही उसने रात गुजारी और दूसरे दिन रिश्तेदार के घर जा पहुंचा। इसी बीच चिंता के मारे परिजन थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। इस बारे मेंं जानकारी मिलने पर रिश्तेदार उसे लेकर आमेर इलाके में स्थित उसके घर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि नांगल सुसावतान निवासी सीताराम मीणा का बेटा मनोज मीणा कक्षा 12 में नारदपुरा स्थित स्कूल में पढ़ता है। इस समय उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। 17 मार्च को वह परीक्षा देने के लिए शहर में आया था। पेपर ाराब होने के वह बहुत डर गया और घर लौटने की बजाए ट्रेन में बैठकर दौसा पहुंच गया। जहां रात उसने रेलवे स्टेशन पर गुजारी। बेटे के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। कई तलाश करने के बाद उसका कोई पता नहीं लगा तो रिश्तेदारों में भी सूचना दे दी। दूसरे दिन सुबह थाने आकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। इसी बीच मनोज मीणा दौसा इलाके में स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया। रिश्तेदार ने इस बारे में मनोज के पिता सीताराम को जानकारी दी और उसे लेकर नांगल सुसावतान लेकर पहुंचा। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसका पेपर ाराब हो गया था। डर के मारे वह घर नहीं गया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates