20 March 2015
जयपुर। शहर में राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण साझा अभियान व मानव तस्करी विरोधी इकाई पश्चिम जिला टास्क फोर्स व थाना झोटवाड़ा की सयुंक्त कार्यवाही में उद्योग नगर कालोनी झोटवाड़ा से 4 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया गया है। पुलिस ने बताय कि इलाके में 2 बच्चे को चूडी बनाने का काम करते थे। 12 को मालिक की मार-पिटाई व यौन शोषण से परेशान होकर कारखाने से भाग कर रेलवे स्टेशन आ गए थे जिसकी सूचना राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण साझा को मिली थी, अभियान ने चाइल्ड लाइन के माध्यम बच्चों को किशोर गृह में संरक्षण दिलवाया।
पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई की गई जिसमें दो कारखानों से 4 बच्चे को मुक्त करवाया गया।
मुक्त करवाए गए सभी बच्चे बिहार राज्य के पटना व गया जिले के है। सभी बच्चे चुड़ी बनाने का काम करते थे, बच्चों के साथ मालिक व कारीगर मारपीट करता था तथा यौन हिंसा करता था। इन सभी बच्चो से 15-18 घंटे काम कराता था। ये सभी बच्चे 8 से 12 साल की उम्र के है।
0 comments:
Post a Comment