21 March 2015
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाक में एक शातिर बदमाश ने बंैक कर्मचारी बन एक जने से उसकी खाते की जानकारी मांगी और उसका खाता खाली कर दिया। वारदात का पता पीडि़त को मोबाइल पर आए मैसेज के बाद चला तो वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रतन पुत्र तेजपाल सिंह चौधरी निवासी गांव चिमनपुरा भांकरोटा ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि उसके पास 13 मार्च की दोपहर को बैंक कर्मचारी बनकर किसी व्यक्ति ने फोन किया जिसके नम्बर 917033899982 है। जिसने पीडि़त का एटीएम कार्ड वैरिफिकेशन के नाम पर बातों में उलझाया और एटीएम नम्बर व बंैक अकाउण्ट नम्बर पूछ कर इन्टरनेट बंैकिग के जरीए करीब 25 हजार की ऑन लॉइन शोपिंग कर ली। वारदात का पता पीडि़त को मोबाइल पर आए मैसेज के बाद चला तो वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment