Monday, 16 March 2015

कहा आतंकवादी ऑटो में बम रख रहे हैं, पहले भी दी थी झूठी सूचना


dhamki के लिए चित्र परिणाम
पुलिस कंट्रोल रूम को दी झूठी सूचना
17 March 2015
जयपुर।
पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर ऑटो रिक्शा में तीन आतंकवादियों के बम रखने की झूठी सूचना देने वाले एक सिरफिरे के खिलाफ लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पकड़ा गया युवक आवारा किस्म का है और पूर्व में भी आरोपी युवक बजाजनगर थाने को चाकूबाजी की झूठी सूचना दे चुका है।

पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर करीब सवा बारह बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी कि अजमेरी गेट के पास एक ऑटो रिक्शा में तीन आतंकी बैठे हंै और ऑटो रिक्शा में बम रख रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी ने फोन करने वाले को कहा कि सूचना झूठी हुई तो तुम्हारे खिलाफ  पुलिस कार्रवाई होगी। इतना सुनते ही उसने फोन काट दिया। बम की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने बम निरोधक दस्ते से अजमेरी गेट के आसपास खड़े ऑटो रिक्शा की जांच करवाई लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में मोबाइल नंबर के आधार पर लालकोठी पुलिस ने झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कर लिया। जांच में मोबाइल नंबर संजय खान उर्फ  नासिर निवासी बरकत नगर टोंक फाटक हॉल निवासी गली नंबर तीन नाहरी का नाका शास्त्रीनगर निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने झूठी सूचना देना कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि संजय खान ने करीब तीन महीने पहले भी बजाजनगर थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उसने किसी को चाकू मार दिया है। बजाजनगर थाना पुलिस ने झूठी सूचना पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ  चालान पेश किया था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates