ग्वालियर-खजुराहो ट्रेन का मामला
दौसा स्टेशन पर रोक कर की गई जांच
17 March 2015
दौसा।
रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन मेें बम रखे होने की सूचना पर रेलवे व पुलिस
प्रशासन में सोमवार सुबह हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को दौसा स्टेशन
पर रोककर जांच की गई जिसमें कुछ नहीं मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया
गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे जयपुर रेलवे पुलिस को एक कॉल आया कि ग्वालियर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नं 2 और 6 मेें बम रखा हुआ है। खबर के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी के बाद ट्रेन को दौसा स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी ट्रेेन की तलाशी ली। काफी देर तक तलाश करने के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला। पुलिस ने इस दौरान यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। इस सारे घटनाक्रम में ट्रेन करीब एक घंटा स्टेशन पर खड़ी रही। तलाशी मेें कुछ नहीं मिलने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया जिसके बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं रेलवे पुलिस फेंक कॉल की जांच कर रही है।

0 comments:
Post a Comment