Monday, 16 March 2015

नागौर में स्कूली बस पलटी, 20 बच्चे घायल

bus accident के लिए चित्र परिणामतीन की हालत गंभीर
17 March 2015
नागौर।
जिले के जायल थाना इलाके में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब बीस बच्चे घायल हो गए जिनमें से
तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई हंै। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में रैफर किया गया है। वहीं शेष घायलों को जायल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के अभाव में बच्चों का इलाज काफी देर तक शुरू नहीं हो पाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कल्पना चावला स्कूल की बस सोमवार सुबह करीब नौ बजे केरनाल से  बच्चों को लेकर जायल की तरफ  से आ रही थी इसी दौरान वह कस्बे से थोड़ी देर पहले ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे घायल हो गए। बस के पलटते  ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने अपने निजी साधनों  से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। वहीं बस पलटने  की खबर मिलते ही परिजन अपने बच्चों की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। चिकित्सकों ने तीन बच्चों निशा, सीमा और आयुष की को गंभीर हालत देखते हुए उन्हें नागौर रैफर कर दिया गया ।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates