Monday, 16 March 2015

15 किलो डोडा पोस्त सहित एक तस्कर गिरफ्तार

doda post के लिए चित्र परिणाम
नाकाबंदी के दौरान दबोचा, दो तस्कर मौके से फरार
17 March 2015
चुरू ।
जिले सिद्धमुख थाना इलाके में पुलिस ने सोमवार तडक़े नाकाबंदी के दौरानएक मारूति कार से साढ़े 15 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

थानाधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस भादरा से सिद्धमुख जाने वाली रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 3 बजे एक मारूति कार आती दिखाई दी। कार को रोकने के इशारा करने पर दो तस्कर कार छोडक़र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 15 किलो 6 00 ग्राम डोस्डा पोस्त मिला। जिस पर पुलिस ने कार और डोस्डा पोस्त को बरामद कर कार चालक और तस्कर पंजाब निवासी गुरजीत सिंह (35) पुत्र गुरूवचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि यह डोडा पोस्ट सप्लाई के लिए पंजाब ले जाया जा रहा था, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए के लगभग बताई जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates