17 March 2015
कोटा। जिले की रामपुरा थाना पुलिस ने अधिक ब्याज देने के नाम पर रुपए उधार लेकर करीब 5 करोड़ की ठगी करने वाले अनिल बंसल को बीती रात इंन्दौर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल बंसल डेढ़ साल पहले अधिक ब्याज देने को झांसा देकर कई लोगों से करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया। जिस पर पीडि़त लोगों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही आरोपी अनिल बंसल वहां से फरार हो गया था। पुलिस डेढ़ साल बाद आरोपी अनिल बंसल को इंन्दौर से गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment