16 March 2015
जयपुर मेट्रो सेवा का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अब इसकी शुरुआत होने में मात्र चंद दिन बाकी रह गए हैं।31 मार्च से जयपुर में मेट्रो सेवा की शुरुआत हो जाएगी।
मेट्रो के एमडी एनसी गोयल ने मेट्रो की टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। 31 मार्च से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो जाएगी। यह मानसरोवर से चांदपोल का सफरर केवल 22 मिनट में तय करेगी। इसे सुबह 6.45 से रात 9 बजे तक चलाया जाएगा।
मेट्रो ट्रेन को मानसरोवर,न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार,श्याम नगर, राम नगर, सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप से होती हुई चांदपोल तक और चांदपोल से मानसरोवर तक चलाया जाएगा।
मेट्रो सेवा
स्टेशनों पर हर 10 से 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो
मानसरोवर से चंादपोल के लिए 10 और 15 मिनट के अंतराल में 66 ट्रेनें चलाई जाएंगी तो वहीं रविवार को हर 15 मिनट पर ट्रेन मिलेगी और 58 ट्रेनें चलेंगी।
चांदपोल से मानसरोवर के लिए रोजाना 10 से 15 मिनट के अंतराल में 65 ट्रेनें और रविवार को हर 15 मिनट में 57 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
ये है मेट्रो की टाइम टेबल स्पीड
न्यूनतम 30 किमी प्रति घंटा
अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा
पहली और अंतिम ट्रेन मानसरोवर से चांद पोल की ओर
मानसरोवर 06.45 सुबह और अंतिम रात 9.00 बजे
न्यू आतिश मार्केट 06.48 सुबह और अंतिम रात 9.03 बजे
विवेक नगर 06.51 सुबह व अंतिम रात 9.06 बजे
श्याम नगर 06.53 दिन और अंतिम रात 9.08 बजे
राम नगर 06.55 दिन और अंतिम रात 9.ं10 बजे
सिविल लाइन 06.38 दिन व अंतिम रात 9.13 बजे
रेलवे स्टेशन 07.01 दिन व अंतिम रात 9.16 बजे
0 comments:
Post a Comment