मानसरोवर बिजली सब स्टेशन भी देखा
16 March 2015
जयपुर। मुंबई के कमिश्नर मेट्रो रेलवे सेफ्टी चेतन बक्शी ने रविवार को जयपुर मेट्रो दसरे दिन भी परीक्षण किया। बक्शी ने सबसे पहले मानसरोवर स्थित आर एस एस बिजली सब स्टेशन का निरीक्षण किया तथा वहॉ स्थित चार ट्रांसफार्मर की गहनता से जॉच की।
इसके बाद बक्शी ने मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पहुंच कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद व्हील चेयर, स्टे्रचर, पीने का पानी, रैम्प, टॉयलेट, यात्री सहायता केन्द्र, शिकायत पुस्तिका, स्वचालित सीढिय़ा आदि अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। और सभी स्तर के अधिकारियों व कार्मिकों से इस बारे में चर्चा की। इसके बाद बक्शी ने पैदल टै्रक पर चलकर मेट्रो टै्रक, ओएचई आदि की गहनता से जांच की। बक् शी को जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक निहाल चंद गोयल ने मेट्रो टे्रक के बारे में जानकारी दी। बक्शी ने टै्रक के भी सारे माप लिए। और ओ एच ई वायर्स की अलाइनमेंट दूरी आदि की भी जांच की। अभी यह निरीक्षण जारी रहेगा। इस अवसर पर बक्शी के साथ जयपुर मेट्रो के अध्यसक्ष एवं प्रबंध निदेशक निहालचंद गोयल, निदेशक परियोजना अश्विनी सक्सेना, निदेशक ओ एंड एम सी.एस. जीनगर, दिल्ली मेट्रो के मुख्य परियोजना प्रबंधक अतुल गाडगिल सहित दिल्ली व जयपुर मेट्रो के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment