Sunday, 15 March 2015

फसल खराब, बिजली के बिल माफ करे सरकार 
16 March 2015
rajasthan congress के लिए चित्र परिणामजयपुर।  प्रदेश कांग्रेस ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, जीरा, सरसों, मैथी, ईसबगोल, लहसुन , चना और प्याज की फसलों के चौपट हो जाने पर   सरकार से मांग की है कि  तत्काल  प्रदेश  के किसानों के बिजली के बिल माफ  करे और तुरन्त प्रभाव से किसानों को फसलों के नुकसान की भरपाई शुरू करे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात व ओलों के कारण पूरे प्रदेश  में फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई ंतथा किसान लगातार हो रही बारिश से पूरी तरह से टूट गया है। ऐसे में एकमात्र उम्मीद सरकारी सहायता है । राजस्थान सरकार को आगे बढ़कर किसानों को सर्वे से पहले अंतरिम सहायता की घोषणा करनी चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर किसान के साथ साथ उसके पशुओं पर भी पडेगा । ऐसे में जरूरत है कि तुरन्त प्रभाव से जो राशि  मिलेगी उससे किसान का परिवार और उसका पशुधन बच सकेगा। अभी हाल ही में राजस्थान की सरकार ने किसानों के बिजली के दाम बढ़ाए  है उस सदमे से किसान उबर भी नहीं पाया था कि  बरसात और ओलों के रूप में पड़ी मार से किसान को पूरी तरह से तोड़ दिया है। सरकार तुरन्त प्रभाव से किसान के 6 महीने के बिजली के बिल माफ करे, किसान की बढ़ी हुई बिजली की दरें समाप्त करने की घोषणा करे, किसानों को तुरन्त प्रभाव से अंतरिम सहायता जारी करें तथा फसलों के हुए  नुकसान को लेकर दी जाने वाली बड़ी सहायता की घोषणा करे जिससे किसान को उम्मीद हो और किसान यह तय कर सके कि उसकी फसल का नुकसान पूरा करने में सरकार उसके साथ खड़ी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates