Sunday, 15 March 2015

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सदन की कार्यवाही में भाग लेने पर होगा फैसला


rajasthan congress के लिए चित्र परिणामफसलें चौपट होने का मामला छाएगा 
16 March 2015
जयपुर। विधानसभा में चल रहे गतिरोध को दूर करने को लेकर सोमवार को विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आगामी रणनीति तय करेंगे। माना जा रहा है कि बेमौसम वर्षा से फसल खराबे का मुद्दे कांग्रेसी सदन में पुन: आकर सरकार को घेरेंगे।
ऐसे में बेमौसम बारिश से फसल खराब होने का मामला राज्य विधानसभा में छाने के आसार हैं।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार को सुबह 9.30 बजे कांग्रेस विधायक दल कक्ष में होगी।  इस बैठक में कांग्रेस के आठ विधायकों के निलंबन वापस लिए जाने के बाद सोमवार को सदन की कार्रवाई में भाग लेना है या नहीं इस पर विचार किया जाएगा।  नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आगामी रणनीति बनाई जाएगी।  उधर माना जा रहा है कि निलंबन वापस होने के बाद भी लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का मामला भी सदन में छाएगा। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से राज्य में लगातार चले बारिश के दौर में कई इलाकों में फसलें चौपट हो चुकी हैं, ऐसे में यह मामला भी सदन में प्रतिपक्ष उठाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक अब निलंबन वापस होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आ सकते हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ही लेंगे। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates