16 March 2015
सुरक्षा टीम ने जांच के बाद पूछताछ की लेकिन युवक भारी मात्रा में लाए गए सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। इस पर सोने को जब्त करने के बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंीिाक पड़ताल में कस्टम अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए युवक के सोने की तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपए बताई गई है।
कस्टम विभाग की टीम ने कस्टम उपायुक्त होनहार सिंह के नेतृत्व में रविवार शाम को ओमान एयरवेज की फ्लाइट से उतरे इस यात्री के बैग की तलाशी ली। तलाशी में असहज दिखने पर युवक के द्वारा बैग में लाए गए खिलौनों की गहनता से जांच की तो इन खिलौनों में छोटे-छोटे टुक डों में रखे सोने को बरामद किया। संतोषप्रद दस्तावेज नहीं होने पर विभाग ने युवक को हिरासत में ले लिया।
0 comments:
Post a Comment