Sunday, 15 March 2015

प्रतापनगर में एटीएम से उड़ाए 16 लाख रुपए


जयपुर पुलिस सोती रही,मुंबई से अफसरों ने जगाया
बारिश के बीच डाला एटीएम पर डाका, आटा लगा लूट लिए 16 लाख रुपए
गैस कटर से काटा एटीएम,कैमरे पर लगाया गीला आटा
15 March 2015
जयपुर। एक बार फिर एटीएम के लुटेरों ने प्रतापनगर सेक्टर 8  स्थित एटीएम पर धावा बोलते हुए 16  लाख रुपए से ज्यादा रुपए लूट लिए। लुटेरों ने शनिवार देर रात एक्सिस बैंक को निशाना बनाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया।
शातिर लुटेरों ने जिस बेखौफअंदाज में एक्सिस बैंक के एक एटीएम को निशाना बनाया इस लूट के बाद पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई।
पुलिस के अनुसार प्रताप नगर के सेक्टर आठ स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर शनिवार रात 1 बजकर 35 मिनट पर अज्ञात लुटेरों ने गैस कटर के जरिए एटीएम की मशीन को काटकर उसमें भीतर रखे करीब 16  लाख 4 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात के समय गैस कटर का इस्तेमाल करने से कई नोट जलकर खराब हो गए। जो मौके पर पड़े मिले जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

मुंबई में चला पता, शहर पुलिस नींद में
वारदात के बाद रात 3 बजकर 15 मिनट पर डेली मॉनिटरिंग के दौरान बैंक के मुंबई स्थित सिक्युरिटी सिस्टम के जरिए एटीएम मशीन के सिस्टम में खामी दिखने पर अधिकारियों ने गूगल पर सर्च कर एटीएम की लोकेशन तलाशी तब इसमें एरर का मैसेज मिला। जिस पर मुम्बई से बैंक अधिकारियों ने सांगानेर थाना पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एटीएम में हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस हैरत में पड़ गई और तत्काल प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचित किया।

अलार्म सिस्टम पर लगाया गीला आटा
एटीएम पर लूट करने के लिए आए बदमाशों ने कैमरे और स्मोक अलार्म पर आटे की लोई लगाई और शटर को डाउन करके गैस कटर के जरिए एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे 16  लाख चार हजार रुपए चुरा लिए। सूचना मिलने  पर पहुंची प्रताप नगर थाने की पुलिस और एफ एसएल की टीम पहुंची। बैंक कर्मियों के अनुसार एटीएम से एक दिन में करीब 18  से 19 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन होता है।

एटीएम सुरक्षा भगवान भरोसे
मूसलाधार बारिश के दौरान न तो एटीएम पर कोई गार्ड तैनात था और न ही उसके आस-पास पुलिस की कोई चेतक मौजूद थी। प्रताप नगर सेक्टर-8  में स्थित इस एटीएम में हुई वारदात से एक बात सामने आ रही है कि लुटेरे बेहद शातिर थे। एफ एसएल टीम मौके पर जाकर अधजले मिले 500 रुपए का नोट और कैमरे व एटीएम के फिं गर प्रिंट लिए।


बैंक अधिकारी और पुलिस दोनों फिसड्डी
राजधानी में पिछले कुछ महिनों में एटीएम लूट और जालसाजी की कई वारदातें हो चुकीं हैं। इतनी भारी संख्या में वारदातें होने के बावजूद न ही बैंक सचेत हो रहे हैं और न ही पुलिस। बैंकों के एटीएम पर एक गार्ड की परमानेंट तैनाती रहती है जो अक्सर कई एटीएम पर नहीं देखी जा रही है। लुटेरे ऐसे मौके का फ ायदा उठा रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates