फायरिंग में आठ लोग घायल
1 April 2015
अलवर। जिले के गोविन्दगढ़ थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक खेत में हरे पेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखतेे ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष ने जमकर गोलियां चला दी। इस हादसे में
दूसरे पक्ष के करीब आठ लोगों को गोली लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि थाना इलाके मेंं स्थित खेड़ी बहादूर गांव में रहने वाले आंसू मेव व बबर मेव दोनों ही खेत के पड़ोसी है। मंगलवार सुबह एक हरे पेड़ बबुल की एक बड़े डाल को मेरा-तेरा लेकर आपस में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ गया कि आंसू मेव के पक्ष ने दूसरे पक्ष बबर मेव के लोगों पर जमकर गोलियां चला दी। इस हादसे में करीब आठ लोगों को गोली लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाइश कर मामला शान्त करवाया और मामले की जांच में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment