Tuesday, 31 March 2015

गिरफ्तार किए आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश


बदमाशों के हमले में एक पुलिसक र्मी घायल
Image result for attack on police1 April 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके के महादेव नगर में मंगलवार को धोखाधड़ी के मामले में वांछित  आरोपी को पकडऩे आई दौसा पुलिस की इलाके के लोगों ने मारपीट की। मारपीट की इस घटना में  दौसा थाने का एक एएसआई गंभीर घायल हो गया। दौसा पुलिस को यह सूचना मिली की थाने से फरार चल रहा वांटेड अपराधी रामजीलाल महादेव नगर में जगदीश करोल के घर में रह रहा है।

इस पर दौसा पुलिस की पांच सदस्यों की एक टीम मंगलवार को प्रतापनगर पहुंची और महादेव नगर में दबिश देकर आरोपी रामजीलाल को गिरफ्तार कर लिया। दौसा पुलिस जैसे ही आरोपी को अपने साथ ले जाने लगी तभी एक आसपास ही रहने वाले करीब एक दर्जन बदमाशों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया। भीड़ में मौका देख आरोपी भागने में कामयाब हो गया। हमले में दौसा पुलिस का एएसआई बाबूलाल घायल हो गया।
हमले के बाद दौसा पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम फ ोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी और आरोपी को मुक्त कराने वाले सभी बदमाश फरार हो गए। इसके बाद दौसा पुलिस ने प्रतापनगर थाने में जगदीश करोल और उसके साथियों के खिलाफ  पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी रामजीलाल को मुक्त कराने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




यहां भी बदमाशों का शिकार खाकी
चार पुलिसकर्मी को बदमाशों ने किया घायल
1 April 2015
बाड़मेर। राज्यभर में लगातार हो रहे पुलिसकर्मियों पर हमलों का एक और वाकिया सिणधरी में नजर आया। सिणधरी में कुछ बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस खुद हमले का शिकार हो गई। हमला इतना तेज था कि पुलिस के चार जवाब बुरी तरह जख्मी हो गए। हमलावरों ने पुलिस की जमकर पिटाई की।
पुलिसकर्मियों पर हले की वारदात सिणधरी के टाकूबेरी गांव में हुई जहां पर कुछ बदमाशों ने एक युवक को बंधक बना लिया था। समचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। युवक को बंधक बनाने की घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। गांव के लोगों में डर था कि यदि इसी प्रकार की गतिविधि चलती रही तो गांवों में हालात बदतर हो जाएंगे। पुलिस पूरी तैयारी के साथ बदमाशों को पकडऩे के लिए गांव पहुंची।
बुलवानी पड़ गई फोर्स
पुलिस अफ सरों का कहना है कि उन्होंने बदमाशों को पकडऩे के लिए उन पर सीधा हमला बोलने की तैयारी कर ली थी। लेकिन बदमाशों की भारी संख्या को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। जैसे ही पुलिस के मुठ्ठीभर जवान मौके पर पहुंचे। दर्जनों की संख्या में लाठियों के साथ मौजूद बदमाशों ने  पुलिसकर्मियों को घेरकर जमकर पीटाई कर दी। बदमाशों की मारपीट का शिकार पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। जिन्हें बदमाशों ने ढूंढ़-ढूंढ़ कर उनके साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में चार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हुए। सूचना मिलने पर भारी पुलिस लवाजमे और फोर्स के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने मारपीट की आरोपी एक महिला सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates