चीफ आयकर अधिकारी का मध्यस्थ बन ले रहा था आयकर अधिकारी रिश्वत
1 April 2015
जोधपुर। अपने पद का नाजायज तरीके से इस्तेमाल करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के दो आरोपी भ्रष्ट आयकर अफसरों को सीबीआई ने धर दबोचा है। जोधपुर में सीबीआई ने इस ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। सीबीआई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक ज्वैलर्स से पंद्रह लाख रुपए की रिश्वत लेते एक भ्रष्ट आयकर अधिकारी को रंगे हाथों दबोच लिया। यह अधिकारी
जोधपुर में चीफ आयकर अधिकारी के मध्यस्थ के रूप में राशि ले रहा था। इस पर सीबीआई की टीम चीफ आयकर अधिकारी को भी पकड़ कर यहां ले आई। इस मामले की प्रक्रिया अभी तक चल रही है।
सूत्रों के अनुसार बाड़मेर जिले के एक व्यवसायी का एक केस आयकर विभाग में लम्बित चल रहा है। इस व्यवसायी का मुंबई में ज्वैलरी का कारोबार है। जोधपुर के मुख्य आयकर अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने केस का निपटारा करवाने की एवज में 15 लाख रुपए की मांग की। इस काम के लिए शर्मा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाने को आयकर अधिकारी शैलेन्द्र भंडारी को जिम्मेदारी सौंपी। शर्मा की तरफ से राशि देने के बढ़ते दबाव से परेशान हो बाड़मेर के व्यवसायी ने सीबीआई में शिकायत कर दी। सीबीआई ने ट्रेप का आयोजन कर इस व्यवसायी को जोधपुर के अनंतराम कट्टा ज्वैलर्स के
यहां पर शैलेन्द्र भंडारी को रिश्वत की राशि का भुगतान करना था। तय समय पर भंडारी व व्यवसायी कट्टा ज्वैलर्स पहुंच गए। व्यवसायी के राशि देते ही पहले से तैयार खड़ी सीबीआई की टीम ने यहां पर छापा मार भ्रष्ट अफसर भंडारी को पकड़ लिया।
सीबीआई की कार्रवाई में पकड़े गए भ्रष्ट अ
चीफ आयकर अधिकारी का मध्यस्थ हूं
फसर भंडारी से पूछताछ में सामने आया कि वह मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इस पर सीबीआई की एक टीम ने मुख्य आयकर अधिकारी पवन कुमार शर्मा को पकड़ कर ज्वैलर्स के यहां ले आई। अब ज्वैलर्स के यहां पर कार्यवाही चल रही है। सीबीआई ने दोनों को पकड़ कर बैठा रखा है और पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने अपनी तरफ से रिश्वत में बरामद राशि का खुलासा नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह पंद्रह लाख रुपए है।
कसर्यालय और मकानों पर छापेमारी
पकड़ में आए दोनों भ्रष्ट चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर पवन कुमार शर्मा और आयकर अधिकारी शैलेन्द्र भंडारी के कार्यालय को सीबीआई ने सीज कर दिया। वहीं शर्मा आयकर विभाग के कार्यालय के पीछे बने गेस्ट हाउस में रहते है। इस कमरे को भी सीज किया गया है। भंडारी के सरदारपुरा बी रोड स्थित निवास पर भी सीबीआई की टीम पहुंच चुकी है। देर रात तक मामले में सीबीआई जांच कर रही थी।
0 comments:
Post a Comment