Wednesday, 11 March 2015

दूषित पानी पीने से दो मासूम बच्चे मरे

dushit paani के लिए चित्र परिणाम
पानी के मटके में मिली छिपकली 
12 March 2015
राजसमंद।
जिले के देवगढ़ थाना इलाके में दूषित पानी पीने से भाई-बहन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को
सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार नारायण जी बीड़ा गांव निवासी रमेश गुर्जर का आठ वर्षीय पुत्र निर्मल और पांच वर्षीय पुत्री ललिता बीती रात को अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात दोनों को प्यास लगी। जिस पर उन्होंने घर के बाहर रखे मटके में से पानी ली लिया। पानी पीने के बाद दोनों अचेत हो गए। बुधवार तड़के करीब 5 बजे उनके रमेश के उठने पर दोनों बच्चे अचेत हालत में पड़े मिले। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्थानीय अस्पताल में भिजवाया। जहां  पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी एएआई सुन्दर लाल ने बताया कि पुलिस ने जब पानी के मटके को चेक किया तो उन्हें मटके में मरी हुई छिपकली मिली। उन्होंने बताया कि सभंवतया मटकी का जहरीली पानी पीने से ही दोनों की मौत हुई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates