Wednesday, 11 March 2015

सिलेण्डर में रिसाव से लगी आग

cylinder aag के लिए चित्र परिणाम
दो बच्चों सहित एक महिला झुलसी
12 March 2015
अजमेर।
जिले के ब्यावर थाना इलाके में बुधवार गैस सिलेण्डर में लीकेज  से आग लग
जाने के कारण दो बच्चों सहित एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार ब्यावर के गोपालीजी मौहल्ले में रहने वाली संगीता  ने बुधवार सुबह जब चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस शुरू की रसोई घर में विस्फोट हो गया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई तथा उसे बचाने आए  उसका दस वर्षीय बेटा हर्षित और आठ वर्षीय बेटा रोहित भी झुलस गए। आग की लपटे देख पडौसियों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने तीनों घायलों को आग से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates