Wednesday, 11 March 2015

सास-पत्नी को कुल्हाडी से काटा


घर जंवाई और बेरोजगारी का ताना देने पर की वारदात

12 March 2015
murder के लिए चित्र परिणाम  डूंगरपुर। जिले के ध्ंाबोला थाना इलाके में बुधवार दोपहर को एक युवक ने घर जमाई और बेरोजगारी के तानों से आहत होकर अपनी पत्नी और सास की कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम के बाद घर में कोहराम छा गया।
ओरापी के बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की और दौड़े लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि थाना इलाके के गडा वाटेश्वर गांव में वेलूदेवी उसकी पुत्री हालू देवी और जंवाई रमेश के साथ रहती थी। रमेश वेलू देवी के यहां घर जमाई था तथा उसके पांच बच्चे हैं। रमेश का उसकी पत्नी से आए दिन झगडा होता रहता था तथा बीती रात भी उन दोनों में बहुत देर तक झगडा हुआ था। उसके बाद वे सब शांत हो गए तथा दोपहर करीब 2 बजे इनमें चाय बनाने की बात को लेकर एक बार फि र झगड़ा हो गया। इससे आवेश में आए रमेश ने घर में पडे कुल्हाड़े से वार कर हालू देेवी की हत्या कर दी। हालू की चीख पुकार सुनकर उसकी मां वेलू देवी मौके पर पहुंची तो रमेश ने उस पर भी कुल्हाड़े से वार कर दिए। इसके कारण उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इनका झगड़ा देख घर के बाहर बैठे उनके पांचो बच्चे गांव में भाग गए तथा लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर रमेश को गांव के स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में रमेश ने बताया कि उसकी पत्नी और सास आए दिन उसे काम धाम नहीं करने और घर जमाई होने का ताना देती थी। इसके चलते वह गहरे अवसाद में था तथा बुधवार सुबह भी इसी बात पर उनका झगड़ा हुआ था।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates