Wednesday, 11 March 2015

14 किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म


rape के लिए चित्र परिणामदो आरोपी गिरफ्तार
12 March 2015
 अलवर। जिले के नीमराणा थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी से गांव के रहने वाले दो युवको ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजन किशोरी को थाने लेकर आए और आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दुष्किर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पीपली गांव में रहने वाली पीडि़ता के पिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शाम को खेत की तरफ  शौच करने गई थी। इसी दौरान उसकी के गांव में रहने वाले सुनील पुत्र बलवंत और विष्णु पुत्र नरेश ने किशोरी को अगवा कर लिया और उसे पास में स्थित खेत में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने किशोरी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म  के बाद दोनों दरिंदे उसे बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद जैसे-तैसे किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई आप बीती बताई। जिसे पर परिजनों ने थाने पहुंच कर दोनों युवकों के खिलाफ  नामजद मामला दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates