12 March 2015
दौसा। जिले के कोतवाली थाना इलाके में औद्योगिक क्षेत्र बीती रात को एक तेल फैक्ट्री के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया।
मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा माल जल कर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित सोमनाथ चौराहे पर औद्योगिक क्षेत्र में गिर्राज रावत का तेल और कृषि जिंसो का गोदाम है। बुधवार रात करीब तीन बजे गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। धुआं निकलता देख मजदूर बाहर निकले गोदाम मालिक को फोन किया। कुछ ही समय में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया। आधा दर्जन दमकलों ने दो घटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को बढता देख पुलिस ने आसपास के गोदामों को खाली करवा लिया था। जांच अधिकारी एएसआई गंगा सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग में लाखों का कच्चा माल व तेल व कृषि जिंस जल कर स्वाहा हो गया। फि लहाल पुलिस ने आधा दर्जन दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment