जयपुर। रा'य में मासूम ब"ाों का अपहरण करने वाला गिरोह सक्रिय है और इस गिरोह से जुड़े शातिर मासूम ब"ाों का अपहरण कर उन्हें बड़े शहरों में बेच रहे हैं। इस बात का खुलासा होने के बाद बकायदा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले में अनजान लोगों पर नजर रखने के विशेष निर्देश दिए गए हंै। यह आदेश एडीजीपी अपराध ने दिए हैं। जिसके बाद पुलिस बेड़े में हड़कंप मचा हुआ है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार रा'य भर से रोजाना एक दर्जन मासूम ब"ो गायब हो रहे हंै। जिनकी उम्र 6 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक है। इनमें लड़कियों की संख्या सबसे 'यादा है। हाल ही में दिल्ली और मुम्बई पुलिस के आला-अधिकारियों के साथ हुई रा'य पुलिस के उ"ााधिकारियों की बैठक में सामने आया कि रा'य से गायब कई ब"ो दिल्ली-मुम्बई पुलिस ने एनजीओं की मदद से छुड़वाए हैं। जिसके बाद पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने आला-अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की। जिसके बाद बकायदा एक आदेश जारी किया गया है कि सभी जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षक थानेवार बनाई गई बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए बीट कांस्टेबल इलाके में घूमने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति और इसके अलावा ऐसे गिरोह पर विशेष नजर रखें। जिसके बाद से सभी जिलों में ब"ाों को उठाने वाले गिरोह की रा'य पुलिस गहनता से तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने अवगत करवाया है कि अब इन गिरोह की राजस्थान जिले पर विशेष नजर है। इस पूरे मामले की पर मुख्यालय स्तर पर सीआईडी सीबी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार सिंह नजर रख रहे है।
बयान
रा'य में बाहर से आए ब"ो उठाने वाले गिरोह सक्रिय हैं। जिनके बारे में सूचना मिलने के बाद पूरे रा'य में पुलिस विशेष नजर रख रही है।
पंकज कुमार सिंह
एडीजीपी अपराध
0 comments:
Post a Comment