Tuesday, 17 March 2015

सरकारी जमीन का बेचान वाले पांच भूमाफिया गिरफ्तार

Image result for arrest
18 March 2015
जयपुर। पांच भूमाफियाओं को सरकारी जमीन के फर्जी पट्टे बनाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मजार बांध के डूब क्षेत्र में जेडीए की जमीन के फर्जी पट्टे बनाकर बेचान कर लाखों रुपए हड़पने का आरोप है। पुलिस आयुक्तालय एससी/एसटी सैल ने संजय गुप्ता, शिवराज गुर्जर, कैलाशचन्द, अब्दुल सलीम व छीतरमल को सरकारी जमीन पर अवैध पट्टे व एग्रीमेन्ट बनाकर बेचान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त जयपुर जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व परिवादी मोहम्मद हफ ीज पुत्र आलम शेर खान निवासी लंकापुरी, थाना भट्टा बस्ती ने थाना जेडीए थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया था।
दर्ज रिपोर्ट में पीडि़त ने बताया था कि मजार बांध के डूब क्षेत्र में इन पांचों भूमाफि याओं ने टैगोर नगर गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के जरिए जेडीए की जमीन पर फ र्जी पट्टे जारी कर जमीन बेच कर उनसे छलपूर्वक लाखों रुपए ऐंठ लिए। मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी संजय गुप्ता निवासी झक्कनपुर जिला पटना, बिहार, शिवराज गुर्जर निवासी केकड़ी जिला अजमेर, कैलाश चन्द निवासी कल्याणपुरा, थाना बरॉणी, जिला टोंक, अब्दुल सलीम खान निवासी सुभाष कॉलोनी थाना शास्त्री नगर और छीतर मल निवासी किशनबाग क'ची बस्ती थाना भट्टा बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates