फर्जी दस्तावेज से हथियाई गांव की सत्ता
18 March 2015
जयपुर। फर्जी अंकतालिका लगाकर सरपंच बनने के रोजाना नए मामले सामने आ रहे है। राजधानी के कानोता और आमेर थाने में ऐसे ही मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानोता थानान्तर्गत गांव खिजुरियान निवासी बाबूलाल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि खिजुरियान गांव की सरपंच कल्ली मीणा ने फर्जी अंकतालिका बनाकर सरपंच का चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह आमेर के नारदपुरा निवासी मानसिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया कि नारदपुरा ग्राम पंचायत से निर्वाचन अधिकारी के सामने फर्जी दस्तावेज पेश करके नैना उर्फ खुश्बू ने चुनाव लड़ और जीत गई। पुलिस ने बताया कि चार ब"ाों की जानकारी छिपाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment